1-
उम्र ढले
चाह नहीं
फिर क्या करें?
2-
हम आए
आप नहीं
फिर क्या करें?
3-
बच्चे बोले
चुप रहो!
फिर क्या करें?
4-
भूख लगे
अन्न नहीं
फिर क्या करें?
5-
प्यार हुआ
जात नहीं
फिर क्या करें?
6-
लड़की है
दहेज़ नहीं
फिर क्या करें?
7-
छुट्टा सांड़
खेत खाए
फिर क्या करें?
8-
आवकाश है
काम नहीं
फिर क्या करें?
9-
हाथ खुला
ज़ेब फटी
फिर क्या करें?
10-
देख रहा
लूट मची
फिर क्या करें?
11-
दोस्त सब
दुश्मन हुए
फिर क्या करें?
12-
गेहूँ पका
ओले पड़े
फिर क्या करें?
13-
याद आये
नींद न आये
फिर क्या करें?
14-
मन उड़े
तन शिथिल
फिर क्या करें?
15-
सपने बहुत
पहँच नहीं
फिर क्या करें?
16-
बॉस दुष्ट
बीबी रुष्ट
फिर क्या करें?
17-
वफ़ा पर
ज़फ़ा मिले
फिर क्या करें?
18-
कांटे बहुत
नंगे पैर
फिर क्या करें?
19-
धूप तेज़
छाया नहीं
फिर क्या करें?
20-
लिखूँ बहुत
छपे नहीं
फिर क्या करें?
-विजय